जाम की समस्या से नहीं उबर पा रहे यात्री
गंगापार, जून 14 -- यात्रियों की आवागमन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग भले ही सड़कों का चौड़ीकरण कर दे रहा है, लेकिन जाम की समस्या कम नहीं हो पा रही है। इसका महज कारण दुकानदारों द्वारा सड़कों की पटरियों पर अवैध कब्जा व कानून की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियों का इन्तजार करना प्रमुख है।
जाम की समस्या का मूल कारण मेजा क्षेत्र के मेजारोड, सिरसा, रामनगर सहित विभिन्न बाजारों में कुछ इसी तरह का हाल देखने को मिल रहा है। जहां व्यापारी व यात्री वाहन सड़कों पर अपना डेरा जमाए बैठे रहते हैं। इनमें प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग के बीच स्थित मेजारोड बाजार के सिरसा मार्ग व कोरांव मार्ग तो हालत बद से बदतर है, जहां प्राईवेट वाहनों की वजह से पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। सड़क चौड़ी होने के बावजूद प्राई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.