मथुरा, अप्रैल 1 -- वृंदावन,धर्मनगरी वृंदावन में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर नगरवासियों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। मंगलवार को ब्राह्मण महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में नगरवासियों ने एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की उदासीन कार्यशैली के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा व गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जाम की समस्या वृंदावन की पहचान बनती जा रही है। इसका खामियाजा न केवल स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है, बल्कि देश-विदेश से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के संरक्षण पंडित सत्यवान शर्मा ने कहा कि ज...