जाम की समस्या को ले टेंपो संचालकों की बैठक हुई
सीतामढ़ी, जून 11 -- पुपरी। नगर परिषद कार्यालय जनकपुररोड पुपरी में नगर के टेम्पू चालकों की बैठक नगर ईओ केशव गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जाम की समस्या का समाधान करना था। बैठक को संबोधित करते हुए ईओ ने कहा कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर टेम्पू के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस को परेशानी होती है। जाम के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए ईओ ने रूटवार टेम्पू स्टैंड तय किए हैं। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी से आने वाले टेंपो बाजार समिति में, बेनीपट्टी से आने वाले रघुनी गोप टावर ओवरब्रिज के नीचे, सैदपुर से आने वाले पोस्टऑफिस के पास व सुरसंड व चोरौत से आने वाले धर्मानाथ प्रसाद गदी के बगल में ही खड़े होंगे।ईओ ने सख्त लह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.