जाम का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
सोनभद्र, मई 9 -- अनपरा। दुर्घटना के बाद लोगों को जाम लगाने के विरोध में जान से मारने की धमकी के साथ गाली गलौज करने पर अनपरा पुलिस ने कहुआनाला अनपरा निवासी बजरंगी चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालवीय नगर निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 8 मई को प्रात लगभग साढे़ सात बजे बीना रोड कहुआनाला मोड़ पर रोडवेज और बाईक में टक्कर हो गई। उसी वक्त मै वहां से गुजर रहा था, दुर्घटना में घायल बाइक सवार व्यक्ति को किसी तरह से घायलावस्था में पास के ही एक निजी हास्पिटल में उपचार के लिए भिजवाया गया। वहां मौजूद बजरंगी चौहान लोगों को जाम लगाने के लिए कहने लगा, जब इसका विरोध किया गया तो बजरंगी चौहान मुझसे गाली गलौज करने लगा। अभिषेक कुमार ने बजरंगी चौहान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.