बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- जाम का झाम : शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों पर टोटो चालकों का कब्जा बिहारशरीफ में चल रहे 3 हजार से अधिक ई-रिक्शा, व्यवस्था है न नियम अस्पताल, करगिल चौक, खंदकपर, अंबेर, सोहसराय चौक समेत 15 जगहों पर दिनभर लगा रहता है जाम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चौपहिया तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल पुलिस की तैनाती के बावजूद चालक करते हैं मनमानी ट्रैफिक पुलिस और चालकों के बीच सामंजस्य नहीं होने से हालात बनते जा रहे विकराल फोटो : जाम केके 04 : शहर के खंदकपर के पास शनिवार को सड़कों पर टोटो के कारण लगे भीषण जाम में फंसे वाहन। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर की सड़कों पर इन दिनों जाम की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अधिकतर प्रमुख सड़कों पर टोटो चालकों का कब्जा हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सुब...