मुंगेर, जून 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण सेतु पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से आम लोगों की जिंदगी बेपटरी हो गई है। सेतु से लेकर बरियारपुर तक पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। दस चक्का ट्रक, लॉरी, डंफर और बड़ी संख्या में भारी गाड़ियों का इस रास्ते परिचालन होना सड़क जाम का मुख्य करना है। हर वक्त हजारों बड़े वाहनों के गुजरने के कारण इस रूट पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। 48 घंटे से जाम के आगोश में एनएच-80: यह भी पढ़ें- छपरा- आरा पुल पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेजजाम की स्थिति शुक्रवार की रात से शुरू हुआ महाजाम रविवार की देर शाम समाचार लिखे जाने तक जस का तस बना रहा। इतना ही नहीं, मस्जिद मोड़ से ऋषिकुंड जाने वाली सहायक सड़क मार्ग पर भी लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं...