अररिया, जनवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर दिनभर महाजाम से पूरी तरह त्रस्त रहा। शहर की हर प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति रहने से शहरवासी खासे परेशान रहे। शहर के सुभाष चौक से पोस्ट ऑफिस चौक, पोस्ट ऑफिस चौक से गोढियारी चौक, सदर रोड़, पटेल चौक,अस्पताल रोड़, छुआ पट्टी में दिनभर महाजाम की समस्या उत्पन्न रही। मिनटों की दूरी तय करने में लोगों को घंटों का समय लग रहा था। जाम की समस्या का मुख्य कारण सदर रोड़ में हो रहे नाले निर्माण कार्य, बड़े वाहनों की आवाजाही से समस्या ज्यादा विकराल हो गई। इसके अलावे ट्रेनों की आवाजाही के कारण भी कई बार रेल गुमटियों के बंद होने के कारण भी जाम की समस्या गंभीर होती चली गई। खास बात की सदर रोड़ में विगत कई दिनों से नाला निर्माण कार्य जारी होने से कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया है। इसके चलते छुआ पट्टी, एसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.