हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। शहर के बाजारों में सामान खरीदने से पहले गाड़ी खड़ी करने की जगह ढूंढना चुनौती बन चुका है। पार्किंग का स्थान नहीं मिलने से लोग सड़कों पर जहां-तहां वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे नैनीताल रोड पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। आए दिन बाजार के आसपास के क्षेत्रों में यही स्थिति देखने को मिलती है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने शुक्रवार को बाजार में पार्किंग व्यवस्था की पड़ताल की तो कई दिक्कतें सामने आईं। पेश है भूपेश कन्नौजिया और दीक्षा बिष्ट लमगड़िया की रिपोर्ट। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में वाहनों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से पब्लिक पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इस कमी का सीधा असर नैनीताल रोड की सड़कों पर दिख रहा है। व्यापारियों के अनुसार, रोजाना पहाड़...