हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। शहर की सबसे व्यस्त नैनीताल रोड पर कॉलटैक्स से लेकर कलसिया पुल तक का करीब एक किलोमीटर का हिस्सा इन दिनों जाम का स्थायी कॉरिडोर बन चुका है। सड़क चौड़ी होने के बावजूद निर्माण कार्य, अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, ठेले, शराब की दुकानों पर लगने वाली भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन की चुनौतियां मिलकर रोज हजारों लोगों का सफर मुश्किल बना रही हैं। पेश है एक रिपोर्ट। नैनीताल रोड पर सबसे बड़ी परेशानी कॉलटैक्स चौराहे से शुरू होती है, जहां कठघरिया और रामनगर रोड से आने वाले वाहनों को नैनीताल रोड पर लेफ्ट टर्न लेना पड़ता है। लेकिन यहां लगे दो बड़े यूनिपोल, पुलिस पिकेट और जल निगम के सीवर कार्य के कारण सड़क पहले ही संकरी हो चुकी है। दूसरी ओर पनचक्की चौराहे से आने वाले वाहन भी इसी बिंदु पर पहुंचते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में ट्रैफि...