हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, लेकिन उनके लिए परिसर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रों को मजबूरन अपनी स्कूटी और बाइक कॉलेज के बाहर खड़ी करनी पड़ती है। इससे कॉलेज गेट के बाहर वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। इसका खामियाजा नैनीताल रोड से गुजरने वाले लोगों को जाम के रूप में भुगतना पड़ता है। कॉलेज में परीक्षाओं के दौरान छात्र संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति और अधिक विकराल हो जाती है। कॉलेज के छात्र कई वर्षों से पार्किंग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन भी वर्षों से पार्किंग व्यवस्था को लेकर हाथ-पांव मार रहा है लेकिन पार्किंग संकट का कोई हल नहीं मिल रहा है। इस व्यस्त हाईवे पर हर दिन शासन-प्रशासन के नुमाइंदे गुजरते हैं और कई बार वे खुद भी जाम में फंस जाते हैं...