रिषिकेष, अप्रैल 5 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में वीकेंड पर ट्रैफिक जाम संकट बन चुका है। रविवार को भी पर्यटक वाहनों के दबाव से शहर की सड़कों पर हालात बेकाबू रहे। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए तैयार किया गया यातायात प्लान बेअसर रहा। दोपहर 12 बजे के बाद हरिद्वार बाईपास से लेकर गलियां जाम में जकड़ उठीं। इससे दिनभर मुसाफिर जाम से जूझते रहे। वीकेंड पर रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे। इसके चलते सड़कों पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़कें जाम में जकड़ उठीं। इसकी वजह से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय से लेकर इंद्रमणि बडोनी चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक गूगल मैप के सहारे शहर की तंग गलियों में घुस गए, जिससे स्थानीय लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.