सोनभद्र, फरवरी 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की शाम चार बजे महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद लोगों और टोला कर्मियों में जाम का कारण पूछने पर विवाद हो गया। टोला कर्मियों ने महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला अधिवक्ता ने इसकी जानकारी तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राबर्ट्सगंज निवासी महिला अधिवक्ता आरती पांडेय ने नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दबे के साथ ओबरा जा रही थी। शाम लगभग चार बजे जैसे ही वे लोढ़ी स्थित टोला प्लाजा के पास पहुंची तो वहां जाम लगा हुआ था। काफी देर तक जाम में खडे़ रहने पर उनके साथ जा रहे जीजा नवीन कुमार सिंह गाड़ी से उतरकर टोला कर्मियों से जाम का कारण पूछने गए। इस पर टोल कर्मियों ने उन्हें भद्दी-भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.