भदोही, जून 14 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उगापुर, मानिकपुर, चौरी मार्ग स्थित समधाखास गांव में शुक्रवार की रात सड़क जाम कर दिया गया था। मृतक स्वजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर करीब 12 बजे रात जाम समाप्त कराया। उधर, अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि थाना क्षेत्र के समधाखास गांव निवासी राजेंद्र सरोज मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी में भाग लेने के लिए करीब एक माह पहले वह घर आए थे। शुक्रवार की रात भतीजे आकाश के साथ दवा लेने के लिए बाइक से उगापुर बाजार जा रहे थे। घर से कुछ ही दूर जाने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक सवारों को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे मौके पर ही राजेंद्र की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने रात में साढ़े आठ बजे सड़क जाम कर दिया था। वे आरोपित की गि...