नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जाम की समस्या दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने को विशेषज्ञों ने सर्वे शुरू कर दिया है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) के विशेषज्ञ लोनिवि के साथ मिलकर सर्वे कर प्लान तैयार करेगा।नैनीताल में बढ़ते पर्यटन की वजह से जाम की समस्या आम होती चली जा रही है। शनिवार-रविवार के अलावा सीजन के दौरान शहर की सभी मुख्य और आंतरिक सड़कें जाम में जकड़ी रहती हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सीआरआरआई को राज्य सरकार के निर्देशों पर सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। प्रारंभिक सर्वे के बाद विशेषज्ञों ने मास्टर प्लान बनाने की पेशकश की थी। शहर में पर्यटक व उनके वाहनों का दबाव, पार्किंग क्षमता, मौजूदा आवासीय भवन समेत विभिन्न पहलुओं पर सर्वे करने के लिए बजट की मांग की थी। लोनिवि की ओर ...