जाम और अव्यवस्था बढ़ने पर नवीन मंडी का गेट नंबर-एक बंद
मेरठ, मई 25 -- सरधना नवीन मंडी में सोमवार को अव्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए मंडी प्रशासन ने गेट नंबर-एक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। साथ ही मंडी परिसर के अंदर सब्जी बेच रहे ठेला संचालकों को भी बाहर भेज दिया। मंडी प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से कुछ देर के मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, बाद में व्यवस्था सामान्य हो गई। मंडी सचिव शुभम ढाका ने बताया कि सुबह बड़ी संख्या में ठेला संचालक मंडी परिसर के भीतर ही सब्जियों की बिक्री शुरू कर देते हैं। इससे गेट नंबर-एक के पास अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती है और सरधना-बिनौली रोड पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्था के कारण मंडी में आने वाले किसानों, आढ़तियों और ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि मंडी में वाहनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.