हापुड़, फरवरी 18 -- पिलखुवा। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका की ओर से रेलवे रोड, घास मंडी, मुख्य बाजार मार्ग तथा हाईवे किनारे विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर रखा सामान, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन और अस्थायी कब्जों के कारण आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल सके और बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम हो। अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.