शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा एवं परिवहन समिति की बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दाउदनगर में अभियान के तहत तोड़े गए निर्माण, जुर्माना लगाया, पेज 5 लीडप्रमुख मार्गों पर अभियान डीएम ने राजघाट से खिरनीबाग, लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर स्मार्ट रोड, चार खंभा से कच्चा कटरा मोड़, अंटा चौराहा से बांसमंडी और दुर्गा होटल से रेलवे स्टेशन मार्ग तक अभियान चलाने के निर्देश दिए। इन मार्गों पर अवैध पार्किंग हटाने, सड़क किनारे अतिक्रमण साफ कराने तथा बाधा बने विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराने क...