लोहरदगा, अप्रैल 17 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी गांव से शुक्रवार को एक लगभग 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर कुडू थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिन्हा और लवकुश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में ले लिया। कुछ राहगीरों के अनुसार, उक्त व्यक्ति को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कुडू मेन रोड पर देखा गया था और वह लोगों से मदरसा जाने का रास्ता पूछ रहा था। यह भी पढ़ें- चैती मेला में मिला वद्ध का शव वह नशे की हालत में भी था। इसके कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। उसका शव जामड़ी निवासी अनिल उरांव की खाली पड़ी ज़मीन पर मिला है। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.