जामो में भूमि विवाद में हुई मारपीट में महिला की मौत, दो घायल
सीवान, मई 27 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र के जामो जलालपुर गांव में सोमवार की देर शाम पुराने भूमि विवाद के विवाद में हुई मारपीट में एक बुजूर्ग महिला की मौत हो गयी, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला स्थानीय निवासी सुरेश दुबे की 60 वर्षीय पत्नी तारा देवी है। जबकि घायलों में सुरेश दुबे के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ विशाल व बिहारी दुबे की पत्नी रिपुर देवी शामिल हैं। मारपीट की इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने देखते ही तारा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुजीत को बेहतर इलाज के लिए पटना के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन संबंधी विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो दर्जन नामजद सुजीत कुमार का इलाज यूपी के गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.