सीवान, जुलाई 27 -- जामो, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 6 लीटर 300 ग्राम अंग्रेजी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 211/26 के तहत पुलिस जामो चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 लीटर 300 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमा पांडे, पिता भृगुनाथ पांडे, निवासी लधी सरारी, थाना गोरियाकोठी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बाइक की डिक्की से 25 बोतल शराब बरामद पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ...