कोडरमा, अप्रैल 13 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अंतर्गत मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चयनित ग्राम पंचायत जामू में रविवार को राज्य एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पंचायत स्तरीय स्थायी समिति, ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति तथा पंचायत समन्वय समिति की सक्रियता का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही खुले में शौचमुक्त की स्थिति, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का भी आकलन किया गया।टीम ने ग्राम पंचायत विकास योजना के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा निर्णय प्रक्रिया की समीक्षा भी की। इसके अतिरिक्त कुपोषण निवारण, महिलाओं एवं बच्चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.