रुडकी, मई 7 -- रुड़की। नगर निगम क्षेत्र में जामून रोड जगह-जगह टूट चुकी है। इससे लोगों को आवाजाही की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। निगम की ओर से पहले इस सड़क पर पैचवर्क कराया गया था लेकिन गुणवत्ता में कमी से पैचवर्क कुछ दिन बाद ही उखड़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति के कारण सड़क टूट गई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग को फिर से बनवाया जाना चाहिए। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस रूट पर भारी वाहनों खासकर यात्री बसों की आवाजाही रहती है। इस कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नई सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.