घाटशिला, जून 29 -- बहरागोड़ा, संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड के भुतिया पंचायत अंतर्गत कदमड़िहा गांव में चार बच्चे जामुन तोड़ने गए थे। अचानक हुई बारिश के दौरान पास के पेड़ पर आसमानी बिजली गिरने से चारों बच्चे बेहोश हो गए। घटना में राकेश मुंडा (11), पुलक मुंडा (12), शिव मुंडा (9) और राजेश मुंडा (13) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, बच्चे घर से थोड़ी दूर जामुन तोड़ने गए थे। अचानक से बारिश के बीच बिजली कड़की तो वे लोग पास की पुलिया के अंदर घुस गए। इस दौरान एक पेड़ के पास वज्रपात हुआ, जिससे चारों बच्चे बेहोश हो गये। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को देखा और तत्काल परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। उन्हें बहरागोड़ा सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार कर कहा कि चारों बच्चे खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...