गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी शालिक साह की 13 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी शुक्रवार को जामुन के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कंचन कुमारी शुक्रवार दोपहर में गांव में ही एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन से लौटने के दौरान वह अपने हमउम्र बच्चों के साथ जामुन खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन तत्काल उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर...