जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, घायल
लातेहार, जून 14 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के रोहन गांव में रविवार को जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान रोहन गांव निवासी अब्बुसादिक 13 वर्ष,पिता मो.आफताब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मो. अब्बुसादिक अपने घर के समीप स्थित जामुन के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की एक टहनी अचानक टूट गई,जिससे वह संतुलन खोकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में किशोर को सिर,पैर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर घायल जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.