जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा किसान, उपचार के दौरान हुई मौत
बागपत, जून 25 -- कासिमपुर खेड़ी गांव में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए बड़ौत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। गांव निवासी 50 वर्षीय हरेन्द्र गुरुवार को गांव के पास स्थित जामुन के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल हरेन्द्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि हरेन्द्र तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और अविवाहित था। वह खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करता था। हरेन्द्र की मौत से परिवार में शोक छा गया और गांव में भी मातम का माहौल रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.