शामली, जून 27 -- कांधला। नगर के मोहल्ला खैल खालापार में स्थित बाग में मजदूरी पर जामुन तोड़ने को पेड़ पर चढ़े एक 15 वर्षीय किशोर की नीचे गिरने से मौत हो गयी। पेड़ से नीचे गिरने पर गंभीर रूप से घायल किशोर को कांधला अस्पताल में लगाया गया जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रैफर कर दिय गया। करनाल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे किशोर की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर, मौत कस्बे के मोहल्ला खैल खालापार निवासी औरंगजेब के 15 वर्षीय पुत्र इखलास की पेड़ से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि इखलास दो अन्य युवकों के साथ मजदूरी करने गया था। काम...