शामली, जुलाई 15 -- क्षेत्र के एक गांव में करीब 9 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 जुलाई को गांव का ही 16 वर्षीय किशोर मोहल्ले में खेल रहे बालक को जामुन खिलाने का झांसा देकर साइकिल पर बैठाकर भडी-मुस्तफाबाद मार्ग स्थित एक खेत पर ले गया। वहां पहले उसे जामुन खिलाया और फिर ईंख के खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटने पर बालक ने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद माता पिता बालक को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार, जेल भेजापुलिस की कार्रवाई पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों और रिश्तेदारों के बहकावे के चलते मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित की मां बालक को लेकर दोबारा पु...