जामुन के पेड़ पर से गिरने से किशोर घायल
गढ़वा, जून 22 -- भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव निवासी अवधेश गुप्ता के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार गुप्ता जामुन के पेड़ पर से गिरने से गंभीर रूप से घायल गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने सोमवार दोपहर इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर नितेश भारती ने प्राथमिक इलाज की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया सोमवार दोपहर सोनू अन्य साथियों के साथ गांव में जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने गया था। उसी क्रम में पतला टहनी पर चढ़ा था कि टहनी टूट गया। उससे वह गिर गया। उसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.