बदायूं, मई 17 -- अलापुर। अलापुर क्षेत्र के गांव नवादा में जामुन के पेड़ पर युवक का शव झूलता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में ले कर जिला अस्पताल भेजा दिया है युवक की पहचान नहीं हो सकी। रविवार सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर जा रहे थे तभी नवादा गांव के बाहर एक खेत पर खड़े जामुन के पेड़ पर निगाह गई। जहां युवक का शव झूल रहा था। सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने युवक की पहचान की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने युवक पहचान नहीं सके। ग्रामीणों के मुताबिक युवक उनके गांव का नहीं है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया,युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है। शिनाख्त के लिये सोशल मीडिया पर भी सहारा लिया जा...