रांची, मई 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की जामुदाग पंचायत स्थित हारुवा तालाब और कोइरी टोला के झरिया तालाब में स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से किया। निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग मद से पांच लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का उपयोग दैनिक कार्यों और धार्मिक गतिविधियों में होता है। घाट बनने से लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- करैला पहाड़ पर सीढ़ी का शिलान्यास यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर का हाल बेहाल, पानी हो गया जहरीला यह भी पढ़ें- अमृत सरोवर व तालाबों को भरने की कवायद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.