कोडरमा, मार्च 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा प्रखंड के जामुखांडी से कोटवारडीह होते हुए ग्राम ढाब आरसीडी पथ तक बनने वाली सड़क का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि एनएच-20 जामुखांडी वाया कोटवारडीह से ग्राम ढाब आरसीडी पथ तक लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क आरईओ योजना के तहत बनाई गई है। इस पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उक्त जामुखांडी वाया कोटवारडीह से ग्राम ढाब तक जाने वाली सड़क का स्वामित्व ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है। विधायक ने आगे पूछा कि क्या यह सही है कि इस सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन अधिक होने के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। इस पर मंत्री ने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस सड़क का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.