जामिया रजिस्ट्रार के समर्थन में आए छात्र,कथित दुष्प्रचार पर प्राथमिकी की मांग
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बड़ी संख्या में छात्रों ने जामिया नगर थाने पहुंचकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. महताब आलम रिजवी के खिलाफ कथित तौर पर प्रसारित की जा रही भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों ने संस्थान के दो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत देकर संबंधित सामग्री के स्रोत और उसमें लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
शिकायत और जांच की मांग छात्रों का आरोप है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर रजिस्ट्रार से संबंधित ऐसी सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिसमें तथ्यों और संदर्भ का अभाव है। उन्होंने पुलिस से यह पता लगाने की मांग की कि सामग्री कहां से तैयार और प्रसारित हुई, उसमें किए गए दावे कितने सही हैं और क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.