नई दिल्ली।, अक्टूबर 24 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 'आजाद कश्मीर' के नारे लगाने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सफाई दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद विरोध कर रहे छात्रों से मिलने जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, "वहां 'आजाद कश्मीर' का कोई नारा नहीं लगाया गया। एक भी नहीं। मैंने सबके सामने खड़े होकर ऐसे नारों की कड़ी निंदा की और कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।" हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि जो लोग परिसर में जम्मू-कश्मीर से जुड़े पोस्टर लगा रहे थे वे इस आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे और उनका छात्रों के विरोध प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा, "पुलिस ...