जामिया में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के साइबर क्लब की ओर से 'बियॉन्ड द स्क्रीन : साइबर फ्रॉड, डिजिटल हैरेसमेंट एंड डीपफेक्स इन द एआई एरा' विषय पर साइबर सुरक्षा और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन, छात्र कल्याण कार्यालय के तहत किया गया। दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलोफर अफजल ने साइबर सुरक्षा के लिए 'क्लिक करने से पहले रुकें, विश्वास करने से पहले सत्यापन करें और कुछ गलत होने पर आवाज उठाएं' का संदेश दिया। वक्ताओं ने साइबर ठगी, डिजिटल उत्पीड़न, डीपफेक, डिजिटल अरेस्ट, पहचान की चोरी, साइबर बुलिंग और पासवर्ड हैकिंग जैसे खतरों से सावधान रहने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- जामिया के छात्रों ने पढ़ा साइबर ठगी से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.