जामिया में कार्यक्रम के दौरान छात्रों का विरोध
नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एमएमए जौहर हॉल में आयोजित हॉस्टल के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा विरोध का मामला सामने आया है। छात्र संगठन आइसा द्वारा जारी बयान में छात्रों ने परिसर में हाल में हुए एक कार्यक्रम को लेकर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।छात्रों का आरोप है कि उक्त कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासन की भूमिका रही। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान मंच से छात्रों को लेकर अनुचित टिप्पणी की गई, जिससे असंतोष और बढ़ गया।छात्र संगठन आइसा ने इस घटना को परिसर में चल रहे बदलावों के खिलाफ छात्रों के विरोध की अभिव्यक्ति बताया है। संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक माहौल बनाए रखने की आवश्यकता है।फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.