नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जामिया को इस संदर्भ में भेजा पत्र नई दिल्ली। अभिनव उपाध्यायजामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने की तैयारी करने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान को यह अनुमति डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिशों के आधार पर दी गई है। ज्ञात हो कि जामिया में बीडीएस का कोर्स पहले से संचालित हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामिया के फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री में कुल 9 विशेषज्ञताओं (स्पेशियालिटी) में एमडीएस कोर्स शुरू किए जाएंगे और प्रत्येक में 2 सीटेंनिर्धारित की गई हैं। यह भी पढ़ें- जामिया में एमडीएस कोर्स शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.