अभिनव उपाध्याय, अप्रैल 20 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी कर दिया है। यह अनुमति डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिशों के आधार पर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में बीडीएस कोर्स पहले से संचालित है। जानकारी के अनुसार, फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री में कुल नौ विशेषज्ञताओं में एमडीएस कोर्स प्रस्तावित हैं और प्रत्येक में दो सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि, अंतिम अनुमति (एलओपी) मिलने से पहले जामिया को केंद्र सरकार की सभी शर्तों का पालन करना होगा। इसमें डेंटल काउंसिल के मानकों के अनुरूप शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, भवन, उपकरण और अस्पताल सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.