नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल के कक्षा 10वीं के वार्षिक बोर्ड परिणाम (वर्ष 2025-26) बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष कुल 98.65 फीसद विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.19 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.96 रहा।जामिया ने ये परिणाम पिछले वर्ष के कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणामों की तुलना में 16 दिन पहले घोषित किए हैं। पिछले वर्ष के परिणाम 8 मई, 2025 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 669 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 660 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इनमें से 489 उम्मीदवारों ने 'डिस्टिंक्शन' के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त की, 112 उम्मीदवारों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.