सीवान, अप्रैल 28 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मघरी गांव के रहने वाले एनपीएस बाइसकट्ठा के प्रधान शिक्षक गुलाम मुस्तफा की सुपुत्री सबाहत जहां जामिया मिलिया इस्लामिया में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होकर परचम लहराया है। सीवान जिले की इस बेटी ने इस प्रतिष्ठित संस्थान के परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सबाहत जहां की सफलता पर उसके पिता गुलाम मुस्तफा, दादा-दादी एवं अन्य परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उसकी इस उपलब्धि पर मौलाना नुरुद्दीन अंसारी, शिक्षक महेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, देवन्त कुमार, संजय कुमार पंडित, राजू मांझी, हजरत अंसारी, संत नागमणि आदि थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.