सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- 'विश्व मृदा दिवस' के अवसर पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में हर्बल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्ताओं ने मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए। साथ ही कालेज परिसर में विभिन्न हर्बल पौधे भी लगाए गए। स्टेट हाइवे के सहारनपुर रोड स्थित कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कालेज के डायरेक्टर डा. अनवर सईद ने बताया कि किस प्रकार से स्वस्थ जीवन के लिए मिट्टी का बचाव अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए हर्बल पौधों को अधिक से अधिक लगाना चाहिए। जिससे इनके इस्तेमाल से रोगों से छुटकारा पाया जा सके। प्राचार्य प्रोफेसर अनीस अहमद, डॉ. अहतशामुलहक सिद्दीकी, प्रोफेसर मोहम्मद फसीह, प्रोफेसर नासिर अली खान, डा. मुजम्मिल, डा. नवेद अख्तर, डा. परवेज अहमद और डा. इशरत अली आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.