नई दिल्ली, जनवरी 5 -- जामिया मिल्लिया इस्लामिया के स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने की सोच रहे माता-पिता के लिए अच्छी खबर है। जामिया ने सत्र 2026-27 के लिए अपने स्कूलों में एडमिशन का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन से जुड़ा प्रॉस्पेक्टस भी वेबसाइट पर डाल दिया है, जिसमें तारीख, फीस और आवेदन का तरीका साफ-साफ बताया गया है। सबसे पहले बात करें नर्सरी, प्रिपरेटरी और कक्षा 1 की, तो इन क्लासों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2026 है। पेरेंट्स जामिया की ऑफिशियल वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इन क्लासों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखी गई है। इन बच्चों की पढ़ाई मुशीर फातमा नर्सरी स्कूल और सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेल्फ फाइनेंस्ड) में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.