नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार प्रो. एम. महताब आलम रिजवी के खिलाफ कथित तौर पर गलत और भ्रामक प्रचार किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। कर्मचारियों ने जामिया नगर थाने पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से जारी बयान के अनुसार, विभिन्न संकायों, विभागों और केंद्रों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारी संयुक्त आवेदन में शामिल हुए। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने डिजिटल माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए रजिस्ट्रार के खिलाफ कथित रूप से झूठे और मनगढ़ंत आरोप प्रसारित किए। शिकायत के साथ संबंधित डिजिटल सामग्री और दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे जाने की...