नई दिल्ली, मई 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने देश की बेहतरीन कंपनियों में नौकरियों का प्रस्ताव मिला है। कुछ उत्कृष्ट उपलब्धियों में एक बीटेक-कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्र ने 20.31 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। इसी तरह एमए मास कम्युनिकेशन के दो छात्रों को कुकू एफएम की ओर से 12 लाख वार्षिक पैकेज पर चुना गया और बीआर्क प्रोग्राम के एक छात्र को स्टोनएक्स इंडिया में ग्रेजुएट आर्किटेक्ट ट्रेनी के रूप में चुना गया है, जिसका वार्षिक पैकेज 8.45 लाख वार्षिक है। इसके अलावा, एमएससी बायोसाइंसेज के दो छात्रों को 7.25 लाख वार्षिक पैकेज के साथ सहायक व्याख्याता के रूप में चुना गया है और विभिन्न एमटेक कार्यक्रमों के आठ छात्रों को छह लाख वार्षिक पैकेज के साथ चुना गया है। प्लेसमेंट के इस दौर में एमटेक-इलेक्ट्रॉनिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.