जामिया के आंदोलनकारी छात्रों की बड़ी जीत, यूनियन की ज्यादातर मांगों पर राजी हुआ विश्वविद्यालय प्रशासन
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बीते 18 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों की आखिरकार जीत हुई और विवि प्रशासन उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार हो गया है। इस बारे में जारी आदेश में जामिया प्रशासन ने 15 मई, 2027 तक छात्र संघ के संविधान को पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही 16 जुलाई से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के छह सप्ताह के भीतर चुनाव कराने का वादा भी किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में ऑफलाइन मोड में कक्षाएं शुरू होने का रास्ता भी साफ हो गया है। आदेश के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन के दौरान की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई और कैंपस में प्रवेश पर लगाई गई रोक को भी हटा लिया जाएगा। हालांकि, विरोध-प्रदर्शन और भूख हड़ताल को खत्म करने का फैसला छात्र आपस में विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.