नई दिल्ली, मार्च 31 -- -केंद्र सरकार की योजना के तहत चलाई जाती है कोचिंगनई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताजामिया मिल्लिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग एकेडमी (आरसीए) ने सिविल सेवा परीक्षा 2027 के लिए मुफ्त कोचिंग (हॉस्टल सहित) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://admission.jmi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह कोचिंग, महिला, अल्पसंख्यक और एससी एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला देती है। इस साल संघ लोक सेवा आयोग में इस कोचिंग से पढ़ाई करने वाले 38 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न रैंक पर हुआ है। ज्ञात हो कि इस कोचिंग का संचालन केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना के तहत होता है।स्नातक उत्तीर्ण और सिविल सेवा 2027 के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां कुल 10...