नई दिल्ली, फरवरी 19 -- जामिया ने शुरू किया अपना प्रेस नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया अपने प्रश्नपत्र से लेकर अपनी डिग्री तक खुद अपने प्रिंटिंग प्रेस में छापेगा। जामिया ने शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, परीक्षा संबंधी कार्यों की गोपनीयता सुनिश्चित करने और बाहरी निर्भरता कम करने की दिशा में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जामिया प्रेस नाम से नया मुद्रण केंद्र स्थापित किया है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने किया। कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि नई व्यवस्था से परीक्षाएं समय पर होंगी, परिणाम शीघ्र घोषित होंगे और विद्यार्थियों को उपाधि तथा अंकपत्र समय से मिल सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जामिया प्रेस भविष्य में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रकाशक के रूप में पहचान बनाएगा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. एहतेशामुल हक ने कह...