जामा विधायक के पीए का व्हाट्सऐप हैक कर दो लोगों से 1.70 लाख रुपए की ठगी
दुमका, मार्च 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी के पीए सावर्ण मृणाल मृदुल उर्फ मिट्ठू झा के व्हाट्सऐप हैक कर साइबर ठगों ने उनके दोस्त राजीव रंजन सहित दो लोगों से करीब 1.70 लाख रुपये ठग कर लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से परिचित लोगों को आर्थिक मदद के लिए संदेश भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। इस संबंध में दोनों पीड़ितों ने नगर थाना की पुलिस से शिकायत की है। राजीव रंजन ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि विधायक लुईस मरांडी के पीए मिट्ठू झा के नाम से व्हाट्सऐप नंबर 7004794349 से मैसेज आया, जिसमें 90 हजार रुपये की तत्काल जरूरत बताई गई। मैसेज में लिखा गया कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और शाम तक पैसे वापस कर दिए जाएंगे। मिट्ठू का मैसेज समझकर राजीव रंजन ने फोन पे के माध्यम से 6263826982 नंबर पर 25-25 हजार रुपये की तीन किस्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.