दुमका, मार्च 7 -- जामा। जामा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 9वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में हिंदी-ए एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रखंड क्षेत्र में परीक्षा के लिए कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उपलब्ध विवरण के अनुसार सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 1766 परीक्षार्थियों का संख्या निर्धारित किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 19 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक एवं शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा का...