दुमका, जनवरी 26 -- जामा। प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य साहू का दुमका दौरे के दौरान जामा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जामा चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरे जामा चौक को भाजपा के झंडे लगा दिया गया था। श्री साहू के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व संभालने और उनके आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बताता है कि आगामी कार्यक्रमों और चुनौतियों के लिए पार्टी पूरी मजबूती के साथ तैयार है। इस मौके पर भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जरमुंडी विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.